HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सूर्यनगरी में नारेबाजी और तोड़फोड़

जोधपुर. rally महंगाई के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जोधपुर में बंद का मिलाजुला असर रहा। बंद के दौरान सोजतीगेट पर होटल उत्सव को बंद करवाते समय विवाद होने पर कार्यकर्ताओं ने होटल की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। वहीं कुछ युवकों ने वाहनों के कांच भी तोड़ डाले।

पेट्रोल पंप व आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह आठ बजे शहर के सोजतीगेट चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए विभिन्न इलाकों में चले गए।

दोपहर दो बजे तक बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का ज्यादा असर सोजतीगेट, नई सड़क, घंटाघर, सरदापुरा, रातानाडा तथा महामंदिर इलाके में नजर आया। बाहरी इलाकों में बंद समर्थकों के नहीं पहुंचने से अधिकांश दुकानें खुली रहीं।

विधायक भी सड़कों पर आए : बंद के दौरान पार्टी विधायक सूर्यकांता व्यास, मोहन मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष नारायण पंचारिया, पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत, संभाग प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए।

बाड़मेर में दोपहर बाद खुला बाजार : बाड़मेर में बंद का व्यापक असर रहा। अहिंसा सर्किल पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मानव श्रंखला बनाकर महंगाई का विरोध किया। दोपहर डेढ़ बजे बाद दुकानें खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। जैसलमेर में जिला मुख्यालय पर बंद का मिलाजुला असर रहा। पोकरण में इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार खुला रहा।

नागौर बंद से मुक्त रहा
भाजपा ने नागौर को बंद से मुक्त रखा। पार्टी के शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि आखातीज के सावों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर यह निर्णय लिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: