वाशिंगटन.
अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने बढ़ती मंहगाई के लिए भारत के मध्यम वर्ग के लोगों को दोषी बताया है।जॉर्ज बुश ने कहा कि भारतीय मध्यम वर्ग के दिन ब दिन घनी हो रहे हैं और वे ही खाने पीने के चीजों की मुंहमांगा दाम देकर मंहगाई को बढ़ावा दे रहे हैं।
एक समारोह में अपने विचार प्रकट करते हुए जॉर्ज बुश ने कहा कि मैं आपको एक दिलचल्प सच्चाई बताना चाहता हूं। भारत में मध्यम वर्ग की आबादी 350 मीलियन है। इनकी संख्या अमेरिका की पूरी जनसंख्या से कहीं ज्यादा है। इनके पास धन की कमी नहीं है। वैसे भी जब आपके पास पैसा होता है तो आप अच्छे क्वालिटी के खाने-पीने की चीजों की मांग करते है और जब मांग ज्यादा होती है तो दाम अपने आप ही उपर चला जाता है।
गौरतलब है कि इसके पहले कोंडलिसा राइस ने भी कहा था कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही मंहगाई के पीछे भारत और चीन का हाथ है। बुश ने कहा कि भुखमरी की मार झेल रहे देशों की मदद करने में अमेरिका सबसे आगे रहा है।