HomeNewsRajasthanKota Kota

चंबल पुल पर आज और कल एकतरफा यातायात

कोटा. bridge नेशनल हाइवे, नयापुरा स्थित चंबल पुल की शनिवार व रविवार को मरम्मत की जाएगी। इस दौरान, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पुल पर एकतरफा यातायात रहेगा। दो लेन के ब्रिज में कोटा से बूंदी की तरफ जाने वाले वाहनों को चंबल पुल के ऊपर से निकाला जाएगा।

वहीं बूंदी से कोटा आने वाले वाहन चंबल की छोटी पुलिया से होकर निकल सकेंगे। विभाग के एक्सईएन एस.एस. मीणा ने बताया कि पुल पर कोटा की तरफ का सस्पेंडेड स्पॉन की रोलर बियरिंग का अलाइनमेंट बिगड़ गया है।

1987 में निर्मित इस ब्रिज में चौथी बार इस तरह की खराबी आई है। इस पुल से 80-90 टन वजनी ट्रोले व ट्रक निकलते हैं। चूंकि पुल की इतनी भार क्षमता नहीं, इसलिए इसका रोलर बियरिंग गड़बड़ा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: