Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

मंहगाई कम करने में सरकार असफल

नई दिल्ली.बढ़ती मंगहाई के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर चुकी वाम दलों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वे मंहगाई को कम करने सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। वाम दलों ने मंहगाई के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों के सरकारी दावे को भी झूठा बताया है।

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव ए.बी वर्धमान ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार मंहगाई को कम करने के लिए भगवान भरोसे है। उसे बारिश भगवान का सहारा है। वर्धमान के कहा कि मंहगाई के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों की दुहाई देना बिल्कुल गलत है।

उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली होगी तो हम बिना अंतरराष्ट्रीय कारणों से प्रभावित हुए मंहगाई पर काबू कर सकते हैं।

मंहगाई दर के तीन सालों के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वाम दल के नेता डी. राजा ने कहा कि वित्त मंत्री के लाख दावों के बावजूद मंहगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे सरकार की असफलता का पोल खुल जाता है। अब मुझे समझ में नहीं आता कि सरकार मंहगाई और विकास दर में कैसे संतुलन स्थापित करेगी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: