News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सरदारशहर/चूरू. आईएसईआई विश्वविद्यालय के उप कुलपति मिलापचंद दूगड़ सहित अन्य जनों को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने आई आंध्र पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि आंधप्रदेश पुलिस का तीन सदस्यीय तड़के सरदारशहर पहुंचा तथा थानाधिकारी से इमदाद मांगकर विश्वविद्यालय में दबिश दी, पर वहां कोई नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों धोखाधड़ी के एक मामले में उप कुलपति को गिरफ्तार करने आए आंध्रप्रदेश पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार जनों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 19 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान आंध्र पुलिस से गिरफ्तारी वारंट जब्त कर लिया था।
शुक्रवार को आए आंध्र पुलिस दल उप कुलपति मिलाप दूगड़, अनिल कोठारी,आरएस सुरोलिया, डा.केपी प्रधान को खमाम जिले में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन पुलिस को निराशा ही हाथ लगी।
आंध्र पुलिस दल में निरीक्षक एमडी स्फाक, सहायक निरीक्षक पी किशन, दो कांसटेबल आए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि आंध्र पुलिस अधिकारी उनसे नही मिले, वे सीधे ही स्थानीय पुलिस थाने गए थे।