News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू. दैनिक भास्कर ग्रुप की ओर से शहर के लिए हर शुक्रवार को निकलने वाले चार पेज के सिटी भास्कर का लोकार्पण शुक्रवार को जैन गेस्ट हाउस में समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी जीएल शर्मा ने सिटी भास्कर को बदलती लाइफ स्टाइल का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पाठकों की उम्मीद पर खरा उतेरगा।
उन्होंने कहा कि चूरू जैसे क्षेत्र में महिला, युवा वर्ग, मार्केटिंग आदि विषयों की रोचक जानकारी से भरपूर चार पेज निकालना सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि दैनिक भास्कर ने अन्य समाचार पत्रों से अलग पहचान बनाते हुए अपनी साख बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि सिटी भास्कर विशेषकर महिला व युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय होगा।
दैनिक भास्कर सीकर संस्करण के संपादक एलपी पंत ने कहा कि सिटी भास्कर के जरिए चूरू शहर के बदलते परिवेश, केरियर के बदलते आयाम व महिलाओं की उपयोगी जानकारी के अलावा प्रेरणादायी लेखन संबंधी सामग्री प्रकाशित की जाएगी।
सीकर संस्करण के शाखा प्रबंधक विजय पंवार ने ग्रुप की आगामी योजनाओं से अवगत करवाया। संचालन चूरू ब्यूरो चीफ गुरुदास भारती ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सिटी भास्कर का लोकार्पण करने के अलावा केक काटकर इस नई पहल की खुशियां सेलिब्रेट की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दैनिक भास्कर की इस नई पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर बीएसएनएल के डीवाईजीएम आरके सोनी, डा. अमरसिंह शेखावत, पीपी गोयल, राकेश भार्गव, सांवरमल शर्मा, उम्मेद भाकर, जयसिंह पूनिया, सुनील भाऊवाला, एलएन इंदोरिया, मोहनलाल भालेरीवाला, आमीन खां, जितेंद्र बाजिया, जीएस महला, अमीलाल धेतरवाल, शरीफ खां मोयल, महावीरसिंह चारण, रघुनाथ खेमका, डा. एनए खान, संजय कस्वा, इस्लाम, शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र सैनी, पेसी तिवाड़ी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
>> आय के युग को देखते हुए सिटी भास्कर का प्रकाशन निश्चिय ही सराहनीय है। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी सामग्री भी इसमें शामिल करनी चाहिए।
सोहनसिंह दुलार, निदेशक, बालिका महाविद्यालय, चूरू