bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

बावरी ने की थी आत्महत्या

सीकर. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को बावरी की संदिग्ध मौत का राजफाश हो गया। पुलिस जांच में यह तय हो गया कि श्योपाल बावरी ने आत्महत्या की है। रघुनाथगढ़ पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्योपाल का शव जमीन से निकलवाया गया। मेडिकल बोर्ड की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि श्योपाल ने बंदूक की गोली खुद मार ली। शव को पुलिस की मौजूदगी में जोहड़ में दफना दिया गया है।

मेडिकल बोर्ड में डा. मौर्य के अलावा दो अन्य डाक्टरों को शामिल किया गया था। गौरतलब है कि बेरी की रोही में 12 अप्रैल को एक बावरी की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसने खुद को गोली मार ली। गुरुवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया था।

डॉक्टर्स से मांगा जाएगा जवाब : सीएमएचओ
सरकारी के आदेश की अवहेलना के मामले में तीनों डाक्टर्स से जवाब मांगा जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि डाक्टर्स ललित किशोर मौर्य श्यामगढ़, राजेंद्र सैनी सिंहासन व श्वेता महला कोलीड़ा को नोटिस दिया जा सकता है।

प्रारंभिक तौर पर सरकारी आदेशों की अवहेलना का मामला बनता है। गौरतलब है कि एडीएम, सीएमएचओ के आदेशों के बावजूद ये तीनों डाक्टर्स पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंचे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: