News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर.
दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि आवश्यक सेवाओं को बंद से दूर रखा गया, मगर गांवों से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से बंद के आह्वान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला सुबह-सुबह सड़कों पर उतर आया। काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वाहनों से बाजार में निकल पड़े और खुली दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया।
बंद में व्यस्तत तबेला, जाटिया बाजार, स्टेशन रोड, कोर्ट रोड, सिल्वर जुबली रोड, बस डिपो सरीखे इलाके बिलकुल सूनसान रहे। व्यापारियों ने ताश-पत्ती खेलकर वक्त बिताया। बंद समर्थक बंद के दौरान पूरे शहर में घूमकर प्रदर्शन करते रहे। आवश्यक सुविधाओं को बंद से दूर रखा गया।
बंद के दौरान कुछ मामूली कहासुनी भी हुई, लेकिन समझाइश से मामले निबटा लिए गए। बंद समर्थकों ने कई जगह जर्बदस्ती शटर गिरा दिए। बंद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया था। पुलिस जाब्ता शहरभर में निगरानी करता रहा। करीब दो बजे बंद की घोषणा वापस लेने पर शहर में शाम तक हलचल शुरू हो पाई।
‘दाल-रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल’
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की शुक्रवार को बैठक हुई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीए राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री राजीव लोचन शर्मा, एडवोकेट सत्यप्रकाश शर्मा, देवीदत्त शर्मा, पवन वासुदेव, राजेंद्रसिंह शेखावत, विजयपालसिंह कालेर ने कहा कि महंगाई के कारण दाल-रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है।
भाजपा के आह्वान पर शुक्रवार को बंद के दौरान कई स्थानों पर व्यापारी व कार्यकर्ता उलझ पड़े। इससे कुछ दुकानों में नुकसान हुआ। सुबह करीब दस बजे शहर के कुछ इलाकों में कई दुकानें खुली देखने पर बंद समर्थकों का गुस्सा व्यापारियों पर निकलने लगा। उन्होंने कई जगह तोड़फोड़ की और मारपीट उतर आए। भास्कर टीम ने अनुशासित पार्टी के इन नजारों को लगातार पीछा किया और कैमरे में कैद किया।
महिलाओं ने दिखाया डंडे का जोर
बंद के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं भी पीछे नहीं रही। वे भी कई जगह दुकानदारों को धमकाती दिखीं। सुभाष चौक में एक ट्रैफिककर्मी द्वारा वन-वे में गाड़ी नहीं घुसने देने को लेकर वे उससे झगड़ने लगीं। विवाद बढ़ता देख ट्रैफिक जवान ने उन्हें जाने दिया। जीपों में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दिनभर डंडे लेकर घूमती रहीं।
हाथों में ट्यूबलाइट, कोर्ट रोड
कोर्ट के सामने भी बंद समर्थक दुकानदारों से कई बार उलझते देखे गए। यहां दुकान खुली होने पर एक दुकानदार व ट्रैक्टर मालिक से उनका विवाद हो
गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुस्सा होकर ट्यूबलाईटें निकाल ली। इससे मामला और गरमा गया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामले को शांत किया।