HomeNewsMetrosIndore Indore

मंत्री बनने के बाद आज पहली बार आएंगे सिंधिया

इंदौर. केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 मई को इंदौर आएंगे। मालवा की परंपरा अनुसार सिंधिया का स्वागत किया जाएगा। विधायक तुलसी सिलावट व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के मुताबिक सिंधिया 3 मई को सुबह 8.25 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से इंदौर विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल पर सिंधियाजी का स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद वीआईपी मार्ग से रेसीडेंसी कोठी ले जाया जाएगा। रेसीडेंसी पर श्री सिंधिया पार्टी के लोगों और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। 11.30 बजे मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जे.एस. आनंद के निवास पर जाएंगे।

1.30 बजे शहर कांग्रेस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री सिंधिया का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने वे खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर जाएंगे। सम्मान समारोह के बाद श्री सिंधिया देपालपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

रात 8 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। महेश जोशी, रामेश्वर पटेल, बाबूसिंह मंडलोई, कृपाशंकर शुक्ला, रामलाल यादव, शोभा ओझा, सज्जनसिंह वर्मा, ललित जैन, श्यामसुंदर यादव, अश्विन जोशी, अंतरसिंह दरबार, सत्यनारायण पटेल, हेमंत पाल, पंकज संघवी, विपिन खुजनेरी सहित अन्य लोग श्री सिंधिया के साथ रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: