HomeNewsMetrosIndore Indore

वे वादे थे, ये हकीकत है

इंदौर. साल इंदौर में हुई इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार ने निवेशकों के सामने तमाम वादे किए थे लेकिन संभाग के औद्योगिक क्षेत्रों को देखकर यह नहीं लगता कि ये वादे जमीन पर उतारने के लिए थे। लगभग 13,900 करोड़ रुपए के उद्योगों के बावजूद सांवेर रोड, पीथमपुर और देवास औद्योगिक क्षेत्र उपेक्षित हैं।

पीथमपुर
मालवा व्हीट से शिवांगी इंडस्ट्रीज तक चार किलोमीटर मार्ग के लिए 22 जनवरी 2007 को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भूमिपूजन किया था लेकिन सवा साल बाद भी मार्ग निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

सांवेर रोड
मुख्यमंत्री ने 31 मार्च 2006 को जो सड़क बनाने की घोषणा की थी वह भी नहीं बनी। कई सड़कें तो 1984 क्षेत्र के विकास के साथ ही बनी थीं फिर पैचवर्क तक नहीं हुआ। सड़कों के अभाव में आवागमन दूभर हो गया है।

देवास
राज्य सरकार की असाइड (एएसआईडीई) योजना के अंतर्गत सड़कों के सुधार के लिए डेढ़ साल पहले 4.19 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं लेकिन अब तक इसका उपयोग नहीं हो पाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: