News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़चंडीगढ़ की सीवरेज प्रणाली के मैनहोल कवर की कीमत न्यूयॉर्क में आठ लाख रुपए आंकी गई है। वर्ष 1993 में इन मैनहोल कवर्स को आखिरी बार 4250 रुपए में खरीदा गया था। फिलहाल भारत में ऐसे कवर का दाम 12.5 हजार रुपए है। चंडीगढ़ के इन पुराने कवर्स के बारे में बताया जाता है कि इन्हें मशहूर आर्किटैक्ट ली काबरूजिये व उनके सहयोगी पियरे जेनरे ने डिजाइन किया था और इन पर चंडीगढ़ का नक्शा छपा है।
सारे कवर चोरी के हैं
नगर प्रशासन के चीफ इंजीनियर एस.के. जेतली ने बताया कि न्यूयॉर्क में बेचे जा रहे ये मैनहोल कवर चोरी के हैं। 250 किलोग्राम वजन वाले इन कवर को काफी पहले चोरी कर लिया गया था। शहर में आजकल इस तरह के कवर वाले मैनहोल कम ही हैं। अलबत्ता पुराने सरकारी भवनों और शुरू में बसाए गए सैक्टरों में कुछ मैनहोल में इनके जैसे कवर अभी भी लगे हैं।
..तो पैसा जुटा सकता है प्रशासन भीसड़कों की मरम्मत के लिए धन की कमी से जूझ रहे प्रशासन के एक अफसर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘सचिवालय क्षेत्र में ऐसे 10 मैनहोल कवर हैं, जिन्हें बेचकर 80 लाख रुपए कमाए जा सकते हैं।’ वहीं, पंचकूला के शशि शर्मा कहते हैं, ‘जब मैं छोटा था तो चंडीगढ़ जाने पर मैनहोल तलाशकर उस पर बने नक्शे से मालूम करता था कि कौन-सा सैक्टर कहां पर है।’