bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

गांगुली ने टेंशन के बाद देखी टशन

मोहालीशुक्रवार सुबह जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चंडीगढ़ पहुंची तो लगातार तीन मैचों की हार और कप्तान सौरव गांगुली के साथ शेन वार्न का विवाद सुर्खियों में था। पहले एयरपोर्ट और फिर होटल में टीम के कप्तान गांगुली ने इस मसले पर कुछ नहीं बोला। टेंशन दूर करने के लिए नाइट राइडर्स ने फिल्म टशन का सहारा लिया। शाम को पीसीए स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन खत्म करने के बाद टीम ने रात को डीटीएच सिनेमा में हाल में टशन का शो देखा। कोलकाता टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार शनिवार को किंग्ज इलेवन से भिड़ने से पहले टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों को रिलेक्स करना चाहती थी।

मैं नहीं जॉन आएंगे : शुक्रवार शाम को पत्रकार वार्ता में कप्तान सौरव गांगुली को भी आना था, लेकिन वे नहीं आए। सूत्रों के अनुसार जिस तरह शेन वार्न के साथ उनका विवाद हुआ, उसको देखते हुए सौरव ने मीडिया से बात करना ठीक नहीं समझा। जब सौरव ड्रेसिंग रूम से बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं नहीं टीम के कोच जॉन बुकानन आपसे बात करेंगे।

क्या कहा था और क्या हुआ :

कोलकाता टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल के उस बयान से जिसमें उन्होंने कहा था कि सौरव गांगुली ट्वेंटी-20 के लिए फिट नहीं है ने काफी हंगामा मचा दिया था। गुल का कहना है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था। सूत्रों की माने तो गुल ने बड़े दुखी मन से कहा कि मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया गया है।

यह खिलाड़ियों के लिए चेलेंज है :

आईपीएल में कुल 59 मैच खेले जाने है तो जाहिर है कि ज्यादा क्रिकेट और ट्रेवलिंग खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। इस बात से कोलकाता टीम के कोच जॉन बुकानन भी सहमत है। बुकानन ने कहा कि एक मैच के बाद दूसरे मैच के लिए कम रेस्ट मिलना है और यात्रा करना, खिलाड़ियों के लिए एक चेलेंज है। हालांकि सभी इस माहौल में ढले हुए होते है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह क्रिकेट के साथ जुड़ा एक अहम मसला है।

जिस तरह किंग्ज इलेवन के खिलाफ सचिन के खेलने पर अंतिम समय तक सस्पेंस बना रहा उसी तरह कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान के मोहाली आने या न आने पर कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख पहले कह चुके हैं कि वे केवल कोलकाता में होने वाले मैचों में ही मौजूद रहेंगे। हालांकि पीसीए मोहाली स्टेडियम के क्रेज के चलते शाहरुख यहां मैच देखने आ सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: