मुंबई.आज मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा शिवाजी पार्क में आयोजित रैली मे एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। राज ठाकरे की रैली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया है।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए इतना बताया कि लोकल पुलिस के अतिरिक्त दंगा नियंत्रण दल,राज्य की आरक्षित पुलिस दल और पुलिस कमांडोज को रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ऑफ पुलिस के. एल प्रसाद ने कहा कि हमने रैपीड एक्शन फोर्स के लिए भी निवेदन किया है। प्रसाद ने कहा कि रैली में सुरक्षा व्यवस्था के अलावाभीड़ पर नियंत्रण रखना भी हमारे के लिए कड़ी चुनौती होगी। सूत्रों के अनुसार राज ठाकरे इस रैली के अपनी पार्टी की अगामी दो सालों की रणनीति की घोषणा करेगें। माना जा रहा है कि पुलिस रैली में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी।