HomeHealth Health

नॉन स्टिक बर्तनो से स्तन रोग का खतरा

वाशिंगटन.अगर आप नॉन स्टिक बर्तनों में खाना पकाती हैं तो सावधान हो जाइए। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि नॉन स्टिक बर्तनों में खाना पकाने से कैंसर को बढ़ावा देने वाला तत्व कारसीनोजेन हमारे शरीर में पहुंचता है।

हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि इन बर्तनों में इस्तेमाल होने वाला परफ्लूरिनेटेड कम्पाउंड (पीएफसी) इस तत्व को मांओ के दूध में पहुंचा रहा है। पहले इसे केवल मानव रक्त में ही देखा गया था।

गौरतलब है कि कारसीनोजेन कैंसर की संभावना को बढ़ा देता है।

मेसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने आशंका व्यक्त की है कि मांओं के दूध में कारसीनोजेन पाए जाने से उनमें कैंसर की संभावना बढ़ सकती है।

शोधकर्ता कैथलीन आरकैरो ने बताया, ‘‘पहले कारसीनोजेन मानवों के रक्त में देखा गया था लेकिन अध्ययन में यह पहली बार मांओं के दूध में पाया गया है।’’

उन्होंने नवजात शिशुओं की मांओं को सलाह दी कि वह अपने शिशुओं को ज्यादा दूध न पिलाएं क्योंकि इससे पीएफसी के तत्व बच्चों में जा सकते हैं और वह बाद में कैंसर का रूप धारण कर सकता है।

इस अध्ययन में मेसाच्युसेट्स से 45 नवजात शिशुओं की मां के दूध में पीएफसी का अध्ययन किया गया था।

इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘पर्यावरण विज्ञान और तकनीक’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: