नई दिल्ली. खली अमेरिका में बसना चाहते हैं। खली और उनकी पत्नी ने अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन किया है और इसी सिलसिले में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वे भारत आएं हैं।
खली के विदेश में बसने की चाहत का खुलासा खली के भाई ने किया। उनके भाई ने बताया कि खली अमेरिकी नागरिकता हासिल करना चाहते है। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी कर दिया है। आवेदन पत्र की कुछ औपचारिकाताओं को पूरा करने के लिए वे भारत आएं हैं।
माना जा रहा है कि खली को अमेरिकी लाइफस्टाइस इतनी ज्यादा पसंद आ गई है कि उन्होंने वहीं बसने का निर्णय किया है। इसी बीच खबर है कि नई दिल्ली में एयरपोर्ट पर किसी ने खली का बैग चुरा लिया है।
संबंधित खबरें
* वतन पहुंचा महाबली खली
* खली के स्वागत की तैयारी में परिवार