HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आईपीसी-ज्योतिरादित्य अकादमी जीती

भोपालमैन आफ द मैच मुर्तजा अली (70) की धुआंधर बल्लेबाजी की मदद से आईपीसी ने रेलवे क्रिकेट अकादमी 90 रनों से हराकर यहां खेली जा रही माधव राव सिंधिया स्मृति टवेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला कल अरेरा अकादमी से होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेंट माइकल से ज्योतिरादित्य अकादमी दो-दो हाथ करेगी। ज्योतिरादित्य अकादमी ने आज राधारमन कालेज को छह विकेट से हराया।

स्थानीय बाबे आली मैदान पर ख्ेाली जा रही इस प्रतियोगिता में आईपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें मुर्तजा ने 38 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। जबकि अकील ने 39 तथा ब्रजेश तोमर ने 24 रनों की पारी खेली। जवाब में रेलवे क्रिकेट अकादमी 17.5 ओवर में 80 रनों पर लुढ़क गई। सोहेल ने चार विकेट झटके।

दूसरे मैच में राधारमन कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 110 रन जोड़े। इसमें विनेश डे ने 41 रनों की पारी खेली। ज्योतिरादित्य आकदमी के मोहनीश त्रिवेदी ने आठ रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में ज्योतिरादित्य अकादमी ने जरूरी रन मात्र 11.1 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। इसमें कप्तान शोएब इकबाल ने 45 रनों की पारी खेली। मोहनीश त्रिवेदी को मैन आफ द मैच चुना गया। उन्हें सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सचिव सैयद शकील मो और अस्मत सिद्दकी ने पुरस्कृत किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: