HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

फिर हरी-भरी होगी भोपाल की नर्सरी

भोपालभारतीय हॉकी महासंघ की चयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष असलम शेर खान को पूरा भरौसा है कि भोपाल की हाकी एक बार फिर अपने सुनहरे अतीत को लौटा लाएगी। यहां से फिर से खिलाड़ी निकलने शुरू हो जाएंगे। यह बात उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भोपाल लौटने के बाद पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मैदान की जरूरत है। मैदान हमारे पास है भी सिर्फ उस पर टर्फ बिछने की देरी है। और टर्फ बिछना एक कारपेट बदलना जैसा काम है। उन्होंने कहा कि खबर तो है कि यहां जल्दी टर्फ बदला जा रहा है यह बात सुनते-सुनते काफी अरसा हो गया है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि आखिर डेढ़-दो करोड़ की लागत वाले इस काम में हीला हवाली क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि औबेदुल्ला कप टूर्नामेंट करेंगे और इसी साल करेंगे। लेकिन कहां करेंगे इस पर वह विश्वास के साथ ज्यादा कुछ नहीं बोल सके। उन्होंने कहा कि जूनियर स्तर पर अहमद शेर खान स्मृति टूर्नामेंट आयोजित किया जा ही रहा है जबकि सीनियर स्तर पर ओबेदुल्ला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी को पुन: स्वíणम गरिमा दिलाने के लिए मार्के¨टग की नहीं बल्कि उसके बुनियादी ढांचे में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

भारतीय हॉकी के सुधार के लिए नई शुरुआत की जाएगी और खिलाड़ियों तथा प्रतिभाओं को बगैर किसी भेदभाव के समान अवसर प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। हॉकी पर बनी ‘चक दे इंडिया’ की लोकप्रियता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में क्षेत्नीयता और राज्य आधारित टीम की बजाय संयुक्त टीम का चयन किया जाना चाहिए। देश में क्रिकेट की तर्ज पर आईपीएल जैसा प्रयोग हॉकी में भी किए जाने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत में हॉकी लीग की प्रथा प्रांरभ से ही रही है और लीग आधार पर ही प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाता रहा है।

हॉकी प्रांरभ से ही देश का प्राथमिक खेल रहा है और अब आवश्यकता इस बात की है इसे गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश में क्रिकेट ‘हाई प्रोफाईल’ खेल बन गया है और जिसके लिए खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि के साथ ही अन्यकई कारण भी जिम्मेदार है। खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान में पैसाभी एक बड़ा कारण होता है और यह दुर्भाग्य है कि क्रिकेट की तरहअन्य खेलों में इतना पैसा खिलाड़ियों को नहीं मिलता। पूर्व ओलिंपियन ने कहा कि हॉकी के उत्थान के लिए आवश्यकता पड़ी तो वे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ही नहीं बल्कि अन्य फिल्म कलाकारों और प्रमुख लोगों का सहयोग भी लेंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने संबंधी प्रश्न को टालते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हॉकी को पुन: मुकाम दिलाना है और इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: