HomeNewsNational National

एशिया की सबसे बड़ी मिर्ची मंडी में आग

गुंटूर. मिर्ची मंडी आंध्र प्रदेश के गुंटूर इलाके में स्थित एशिया के सबसे बड़ी मिर्ची मंडी में आग लग गई है। आग की शुरुआत आज सुबह 11 बजे हुई।

इस आग में 2 लाख से ज्यादा बोरियां जलकर खाक हो चुकी है। इस आग से 2 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। आग में बाजार का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जलकर खाक हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार फैलती जा रही है। आग बुझाने के लिए 15 के ज्यादा दंमकल की गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं।प्रशासन ने ऐतियाती कदम उठाते हुए आस-पास का क्षेत्र खाली कराना शुरु कर दिया है। मिर्ची के जलने की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: