HomeNewsNational National

सरबजीत की फांसी टली, खुशी की लहर

अमृतसर.सरबजीत पाकिस्तान के जेल में भारतीय कैदी सरबजीत की फांसी टलने की खबर मिलते ही उसके घरवालों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सरबजीत के फांसी टलने की खबर पाकिस्तानी सरकार के इंटिरीयर सचिव सैयद करमाल शाह ने दी। हालांकि शाह ने यह नहीं बताया कि सरबजीत की फांसी कितने दिनों के लिए टली है। शाह ने कहा कि सरबजीत सिंह को सुनाई गई मौत की सजा पर अमल ‘अगले आदेश’ तक टाल दिया हे।

फांसी टलने की खबर मिलते ही सरबजीत की बेटियों ने आस-पास के घरों में मिठाईयां बंटवाई। सरबजीत के घरवालों को उम्मीद है कि 18 साल जेल की सजा काट चुके सरबजीत को जल्द ही आजादी मिल जाएगी।

संबंधित खबरें
* 'उम्मीद है सरबजीत को मिलेगी माफी'
* बदकिस्मती का मारा है सरबजीत : दलबीर
* सरबजीत मामले में झूठी थी गवाही
* परिजनों को सरबजीत से मिलने की इजाजत
* पाक के बयान के बाद भारत के दावे पर प्रश्नचिह्न्





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: