HomeNewsNational National

असम में 40 घर आग की चपेट में

कोहिमा. असम के आंगलोंग जिले के लाहोरीजान इलाके में भीषण आग लगने के कारण करीब 40 घर जलकर नष्ट हो गए हैं। इस आग की चैपेट में आने सेसैकड़ो लोग बेघर हो गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नगालैंड की सीमा से सटे लाहोरीजान इलाके में एक मकान के रसोईघर में लगी आग ने देखते ही देखते सारे घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

हवा का प्रवाह तेज होने के कारण बाद में आग पूरे इलाके में इतनी जल्दी फैल गई कि लोगों को अपना सामान उठाने का भी मौका नहीं मिला।सूत्रों के अनुसार आग में जलकर एक बच्चे की भी मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: