बेंगलूरु.
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस और जनता दल को धोखेबाज बताते हुए कर्नाटक के जनता से अपील की है कि वे एक बार उनकी पार्टी को जीताकर सेवा करने का मौका दें।
आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस को अवसरवाद और वादा खिलाफी के कीड़े ने काट लिया जिसकी वजह के कर्नाटक की जनता को इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आडवाणी ने कहा कि कर्नाटक के विकास के लिए उनकी पार्टी का सत्ता में आना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव नतीजों का असर अगले साल के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
आडवाणी ने कहा कि मैं आपसे सिर्फ एक निवेदन करना चाहता हूं कि अभी तक आपने कांग्रेस को बहुत से मौके दिए हैं इस बार आप हमारी पार्टी को मौका दें। आडवाणी ने कहा कि अगर कर्नाटक विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा तो उनकी पार्टी विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।