HomeHealth Health

हृदय की बीमारी को समझ नहीं पाती महिलाएं

वाशिंगटन. ज्यादातर महिलाएं हृदय की गंभीर बीमारियों को भी हल्के में लेती हैं। उन्हें लगता है कि थकावट, पाचन तंत्र का ठीक से काम न करना, तनाव आदि लक्षण रोजमर्रा की परेशानियां है। लेकिन बाद में ये परेशानियां उनके लिए गंभीर समस्या के रूप में उभरती हैं।

यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। येल स्कूल आफ मेडिसीन के शोधकर्ताओं ने 48 वर्ष की 30 ऐसी महिलाओं का अध्ययन किया जो हृदयघात से पीड़ित थी।

महिलाओं ने शोधकर्ताओं को अपने उन लक्षणों के बारे में बताया, जिसे वे हल्की-फुलकी सामान्य परेशानियां समझकर चिकित्सकों के पास जाने से कतराती थीं।

इस अध्ययन के सह-लेखक जूडिथ लिचमेन ने कहा कि हमने अध्ययन के दौरान पाया कि ज्यादातर महिलाएं हृदयघात के लक्षण को दूसरी रोजमर्रा की परेशानियां समझती हैं, जबकि वे एक गंभीर बीमारी की चपेट में रहती हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जो बिल्कुल अविश्वसनिय था। उन महिलाओं को पता ही नहीं था कि वे हृदयघात की मरीज हैं।

इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘अमेरिकन हार्ट ऐसोसिएशन नाइंथ साइंटिफीक फोरम आन क्वालिटी आफ केयर एंड आउटकम रिसर्च’ के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: