Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood न्यूयार्क.
हालीवुड सुपरस्टार एंजलिना जोली और ब्रैड पिट को उनके मानवीय कार्यो के लिए ‘टाइम’ पत्रिका ने पुरस्कृत किया है।
वेबसाइट ‘इनटच वीकली डॉट हालीवुड डॉट कॉम’ के अनुसार सेलिब्रिटी होने का लाभ इन कलाकारों ने अच्छे काम के लिए उठाया।
‘टाइम’ ने उनके बारे में लिखने के लिए उनके दोस्त जार्ज क्लूनी को आमंत्रित किया। अपने लेख में क्लूनी ने लिखा, ‘इस पुरस्कार के लिए कई लोगों का नामांकन किया जा सकता है लेकिन मैं ब्रैड और एंजलिना को इसका पहला हकदार मानता हूं। दोनों की प्रतिबद्धता सचमुच आकर्षित करती है।’