HomeHealth Health

दिल पर प्रतिकूल असर करता है स्टन गन

वाशिंगटन. वैज्ञनिकों के अनुसार स्टन गन (स्वचालित बंदूक) चलाने का प्रतिकूल असर दिल पर हो सकता है। इससे पहले कहा जाता था इसका असर केवल मांसपेशियों पर होता है।

वेबसाइट ‘साइंसडेली’ के अनुसार स्टन गन चलाने का असर मांसपेशियों के अलावा दिल पर भी देखा जाता है। दरअसल, हाल ही में कई ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई जिसमें स्टन गन चलाने से लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार लगभग तीन सौ लोगों की ऐसी घटनाओं में मौत हो गई।

माना जा रहा है कि ये सभी मौतें स्टन गन के दिल पर प्रतिकूल असर के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार स्टन गन चलाने से जो करंट निकलती है उससे दिल भी प्रभावित होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: