मुंबई. पुलिस द्वारा भड़काऊ बयान देने से मना करने के बावजूद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर उत्तर भारतीय लोगों पर निशाना साधा।
राज ठाकरे ने शनिवार को आयोजित रैली में कहा कि वे उत्तर भारतीयों को महाराष्ट्र की संस्कृति से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।
उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाएगा।
मनसे की दूसरी सालगिरह पर ठाकरे ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर सकती है। मैं डरता नहीं हूं। मैं अपने भाषण पर कायम हूं और महाराष्ट्र में सिर्फ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाएगा।
राज ठाकरे इस बार रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध बोले।
संबंधित खबरें
* राज की रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
* अपनी हद में रहें राज ठाकरे : आयोग
* राज ठाकरे होते कौन हैं कुछ कहने वाले : अमिताभ
* राज ठाकरे की टांग तोड़ देगें