HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

दुनिया की सबसे महंगी मॉडल गिजेल बंडशेन!

लॉस एंजिलिस. गिजेल बंडशेन ब्राजील की बेहद खूबसूरत गिजेल बंडशेन इन दिनों दुनिया की सबसे महंगी मॉडल हो गई हैं। पिछले साल उन्होंने मॉडलिंग के जरिये 1.76 करोड़ पाउंड रकम कमाने का कारनामा कर दिखाया।

गिजेल को हाल ही में नए चेहरे के रूप में पैंटीन हेयर प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों में भी शामिल किया गया है। गिजेल ने 70.1 लाख पाउंड कमाने वाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी 34 वर्षीया जर्मन कैटवॉकर हेदी क्लम तक को पीछे छोड़ दिया है।

तीसरे नंबर पर केट मॉस रही, जिसने 30.80 लाख पाउंड की रकम मॉडलिंग करके कमाई, जबकि ब्राजील की एड्रियाना लीमा चौथे स्थान पर रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: