HomeNewsNational National

चीयर लीडर्स फिर अपने रंग में

आईपीएल क्रिकेट के मुख्य आकर्षण चीयर लीडर्स मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के मैचों में शालीन वस्त्रों में नृत्य करने के बाद अब फिर से अपने रंग में आ गईं हैं। हैदराबाद, बेंगलूर और जयपुर में हुए मैचों में वे फिर से छोटे-छोटे स्कर्ट्स में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी ने घोषणा की है कि न तो चीयर लीडर्स को हटाया जाएगा न ही उनको स्कर्ट पहनने से रोका जाएगा। हां, जहां विरोध होगा वहां उनका पहनावा शालीनता लिए होगा।

अब तो चुंबन लेती हैं चीयर लीडर्स

चीयर लीडर्स सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन का पूरा-पूरा ध्यान रख रही हैं। वे चौकों और छक्कों पर मदमस्त डांस तो करतीं ही हैं, लेकिन साथ ही फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी जब उनके साथ मंच पर आकर डांस करने लगे तो चीयर्स लीडर्स ने इमरान का चुंबन ले लिया।

फिर से होंगी पूरे वस्त्रों में

आईपीएल के कई मैच फिर से मुंबई और कोलकाता में होने हैं। इन स्थानों पर संभावित विरोध को देखते हुए चीयर्स लीडर्स ढके बस्त्रों में हो सकती हैं, लेकिन लोगों के कहना है कि जब ये ढके वस्त्रों में होती हैं तो सारा ग्लैमर खत्म हो जाता है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ढके वस्त्रों में नृत्य करते हुए देखना ज्यादा अच्छा लगता है।

राखी सावंत भी होंगी चीयर लीडर्स

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत ने घोषणा की है कि वे जल्दी ही चीयर लीडर्स के रूप में नजर आएंगी। कई फ्रेंचाइजी टीमों ने उनसे अनुरोध किया है कि वे यह भूमिका निभाए। राखी ने कहा कि वे वैसे ही ड्रेस पहनेंगी जैसा कि विदेशी बालाएं पहन रही हैं।

कहां गए विरोध करने वाले

चीयर लीडर्स के बारे में समाजसेवी और राजनेताओं का विरोध पानी का बुलबुला साबित हुआ। लगता है बीसीसीआई को महाशक्ति मान कर सभी शांत हो गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: