HomeNewsHaryanaHisar Hisar

हिसार में पारा 46 पार

चंडीगढ़पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ झुलस रहे हैं। यहां पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

हिसार शनिवार को रीजन में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.6 और 42 डिग्री मापा गया।

पंजाब में अमृतसर 44.6 डिग्री के साथ असामान्य रूप से तपता रहा। लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 43.4 और 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ भी जबर्दस्त गर्मी की चपेट में है। यहां दिन का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चुभती धूप ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में रविवार को धूल भरी आंधी चलने की बात कही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: