HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोहाली: टीवी फैक्ट्री में आग

मोहालीइंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के सी-95 स्थित टीवी की असेंबलिंग फैक्ट्री टेक में शनिवार को आग लग गई। इसमें करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया।

आग पर काबू पाने के लिए मोहाली फायर ब्रिगेड को पांच अन्य स्टेशनों से कुल 35 गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। इसके बावजूद आग पर काबू पाने में 3 घंटे का समय लगा। माना जा रहा है कि फैक्ट्री के साथ लगी झाड़ियों में किसी ने आग लगाई थी। यहां जल रहे सूखे पत्ते हवा के साथ उड़कर फैक्ट्री में आए और देखते-देखते ही पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई।

इस फैक्ट्री में अलग-अलग कंपनियों के लिए टीवी असेंबल किए जाते हैं। फैक्ट्री के मालिक अनुज गुप्ता दिल्ली में रहते हैं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2 बजे मिली। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। दूर से धुंआ देखकर लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए।

थर्माकोल से भड़की आग

फैक्ट्री में भारी मात्रा में पड़े थर्माकोल, टीवी के प्लास्टिक कैबिनेट और पिक्चर ट्यूब से आग और तेजी फैली। मोहाली फायर ब्रिगेड से आग को काबू न होता देख चंडीगढ़, डेराबस्सी, मंडी गोबिंदगढ़, एयरफोर्स के फायर टेंडर केअलावा रैनबैक्सी और सिग्मा कंपनी से फोम मंगवाए गए।

हवा से फैली आग

.दोपहर को चल रही हवाओं ने आग को और भड़काया। हवा के कारण आसपास की फैक्ट्रियों में आग न फैले, इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने फैक्ट्री को चारों ओर से घेर लिया।

4500 टीवी जले

कंपनी के एक्साइज मैनेजर डी.एन.ओझा ने बताया कि अभी नुकसान का निश्चित आंकड़ा नहीं बताया जा सकता। फैक्ट्री में लगभग 4500 टीवी और करोड़ों का अन्य सामान पड़ा था। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

आग की सूचना मिलते ही विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, डीसी एच.आई.एस. ग्रेवाल, एसएसपी आर.एस. खटड़ा और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के एडीएफओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि आग फैक्ट्री से लगी झाड़ियों से आई है। किसी ने सूखी झाड़ियों को आग लगाई थी जोकि हवा के साथ फैक्ट्री तक पहुंच गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: