News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लॉफ्टर-डे मनाया जाता है इसकी शुरुआत लाफ्टर गुरु डॉ. मदनलाल कटारिया ने की थी। आज इस डे को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। आज की बिजी लाइफ के चलते इंसान को 80 प्रतिशत बीमारियां स्ट्रेस के कारण हो रही हैं। इन बीमारियों में कैंसर और दिल की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा है।
एक मेडिकल रिसर्च से पता चला है कि दिल की बीमारियों की रेशो बढ़ती जा रही है। इसका अहम कारण बॉडी सेल में ऑक्सीजन की कमी होना है। यह कमी हंसने से ठीक की जा सकती है। इस डे को मनाने का मकसद है कि लोगों को बिना किसी बहाने हंसाया जाए। लाफ्टर योग एक ऐसी चीज है जिससे इंसान की बॉडी फिजिकल, मेंटल, सोशल और स्पिरीचुअल तरीके से स्ट्रेस फ्री हो सकती है। डॉक्टर्स का मानना है कि लाफ्टर सबसे बड़ी मेडिसन है। इससे इंसान के व्यक्तित्व पर असर पड़ता है साथ में पूरा एन्वार्यमेंट पॉजिटिव हो जाता है।
लॉफ्टर योग के फायदे >> पॉजिटिव थिंकिंग बढ़ती है। >> डिसीजन जल्दी लिया जाता है। >> बॉडी के साथ-साथ माहौल पर भी पॉजिटिव इफेक्ट। >> बीमारियों दूर रहती हैं। >> बॉडी फिट रहती है। >> यह मेडिसन कोई भी, कभी भी ले सकता है और इसके लिए कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता।