Manoranjan
Telly Talk Telly Talk
पर्ल की पहली महिला डीजे बनने की राह बहुत आसान नहीं थी, उनके साथ कुछ सपोर्टिव कलीग थे तो कुछ ऐसे भी जो पर्ल के इस राह चुनने पर खुश नहीं थे। हालांकि अब इस प्रोफे शन में काफ ी लड़कियां आ गई हैं, पर्ल इसे बदलाव का अच्छा रुख मानती हैं। पर्ल का पहला म्यूजिक एलबम भी जल्द ही आने वाला है।
पर्ल और उनके पति निखिल चिनप्पा दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं। इन्होंने मिलकर डीजे कंपनी ‘सबमर्ज’ का गठन किया है, इससे 9 हजार डीजे मेंबर्स जुड़े हैं। वैसे पतिदेव निखिल ने भी पर्ल का कैरियर संवारने में काफी मेहनत की है। निखिल के सपोर्ट से ही पर्ल दिन में 14 घंटे तक डीजेइंग की प्रेक्टिस कर पाती थीं। निखिल एमटीवी के मशहूर वीजे हैं तो पर्ल दुनिया के कई मशहूर क्लब्स के लिए काम कर चुकी हैं।
निखिल से दो साल पहले शादी करने के बाद भी पर्ल अपने कैरियर को बखूबी संवार कर घर, परिवार और कैरियर में बेहतर तालमेल बैठा रही हैं। इस इंडस्ट्री में विवाहित महिला डीजेज काफी कम हैं, इसलिए पर्ल का आना अपने आप में जरा अलग मामला जरूर रहा। शुरू में उन्हें अपने रिकॉर्ड्स का कलेक्शन बढ़ाने के लिए यूरोप के स्टोर्स को तलाशना पड़ता था। चूंकि डीजे का रिकॉर्ड कलेक्शन और म्यूजिक सेंस उसकी जान होता है। लिहाजा पर्ल ने भी इस काम पर जबरदस्त समय और ऊर्जा खर्च की है।