अमृतसरइनकम टैक्स के असिस्टैंट डायरैक्टर (सिस्टम) अजय कुमार ने लॉरैंस रोड पुलिस चौकी में जांलधर की एक लड़की के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरूकर दी है।
अजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक लड़की का फोन आया कि वह जालंधर से बोल रही है और उनसे एड्स पर बात करना चाहती है। उसने कुछ ऐसी बातें कहीं जिन्हें वे बता भी नहीं सकते। इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। बाद में फिर उसी लड़की का फोन आया, तो उन्होंने पूछा कि उनका नंबर किसने दिया और उसका पता क्या है। लेकिन लड़की ने न तो नाम बताया और न ही पता।
उन्हें वोडाफोन के नबंर से फोन किए गए। उन्होंने कंपनी से इस नंबर का पता मांगा तो कंपनी ने मना कर दिया, सो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे कभी जालंधर में नियुक्त नहीं रहे।