bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू हो

अमृतसर/बठिंडा.‘अकाली सरकार पंचायती चुनाव में कांग्रेसियों के साथ धक्केशाही कर रही है। सीनियर नेताओं को भी नामांकन दाखिल करते वक्त रोका गया। अब अकाली अफसरशाही के दम पर गुंडागर्दी कर राजनीतिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं।’ पंजाब कांग्रेस की प्रधान राजिंदर कौर भट्ठल ने शनिवार को बठिंडा में प्रैस कॉन्फ्रैंस में अकाली सरकार पर यह आरोप लगाते हुए केंद्र से पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग की। भट्ठल मुक्तसर में आग से हुए जान-माल के नुकसान का जायजा लेने से पहले बठिंडा में रुकी थीं।

इसके बाद देर शाम वे अमृतसर दक्षिण हलके से कांग्रेस प्रत्याशी नवदीप सिंह गोल्डी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं। वहां हॉल बाजार स्थित कांग्रेस भवन में उन्होंने बादल को दिन में तारे दिखा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और राज्य में सियासी इमरजैंसी जैसे हालात बने हैं।

छोटे किसान बीमा दायरे में कवर हों

मुक्तसर व बठिंडा में आग से पांच हजार एकड़ फसल तथा जानी नुकसान पर उन्होंने कहा कि इससे किसानों को धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में छोटे किसानों को बीमा के दायरे में रखने के लिए एक योजना तैयार हुई थी।

पंजाब में राष्ट्रपति..

>> इसे अकाली सरकार को तुरंत लागू करना चाहिए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। >> शिअद-भाजपा में नहीं बनती, कांग्रेस में गुटबाजी नहीं >> शिअद-भाजपा गठबंधन के बावजूद पंचायती चुनाव में आमने-सामने खड़े होने के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की >> गुटबाजी अब खुलकर सबसे सामने आ गई है। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि पुराने गिले-शिकवे मिटाकर सब लोग एक झंडे के नीचे मेहनत कर रहे हैं। >> आतंकवादियों को खुला आमंत्रण खतरनाक >> भाजपा के प्रदेश प्रधान प्रो. राजेंद्र भंडारी द्वारा ब्लैक लिस्ट में शामिल आतंकवादियों को देश आने की अनुमति देने की मांग पर उन्होंने कहा कि पंजाब ने एक दशक तक आतंकवाद का संताप झेला है। ऐसे में इनकी बिना स्क्रीनिंग के वापसी की मांग बिलकुल बेतुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: