नई दिल्ली अमर्यादित व्यवहार के लिए सांसदों के खिलाफ चाबुक फटकार रहे लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को करीब दो दशक पहले नियम के खिलाफ व्यवहार के लिए सदन की कार्यवाही से हफ्ते के लिए निलंबित किया गया था।
तब कुल 63 सांसद दोषी थे
इस घटना को याद करते हुए संविधान विशेषज्ञ एवं लोकसभा में तत्कालीन महासचिव सुभाष सी. कश्यप ने शनिवार को बताया कि सोमनाथ चटर्जी उन 63 सांसदों में शामिल थे, जिन्हें नियम के खिलाफ व्यवहार के लिए दोषी पाकर 15 मार्च 1989 को सदन से निकाल दिया गया था। इस सूची में वामदलों के सांसद प्रमुख रूप से शामिल थे।
वर्ष 1989 में ..
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, मौजूदा शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और खासकर विशेषाधिकार समिति के मौजूदा अध्यक्ष किशोर चंद्र देव भी इसमें शामिल थे।
वीरवार को संसद के इतिहास में पहली बार चटर्जी ने हंगामा करने वाले 32 सांसदों का मामला विशेषाधिकार समिति को सौंपा और अब किशोर चंद्र देव की समिति ही इस पर फैसला करेगी।