HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

24 घंटे बाद चालू हुआ अनाउंसमेंट सिस्टम

ग्वालियररेलवे ने 24 घंटे बाद स्टेशन की अनाउंसमेंट व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। सॉफ्टवेयर की करप्ट फाइलें बदल दी गई हैं। शुक्रवार दोपहर अचानक अनाउंसमेंट व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। गर्मी की वजह से सॉफ्टवेयर की फाइल करप्ट हो गई थी साथ ही मदर बोर्ड के कंडेंसर भी फुंक गए थे। यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाई थी। रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों ने दूसरा कम्प्यूटर सिस्टम चालू कर दिया था।

शनिवार को दोपहर एक बजे तक सॉफ्टवेयर में नई फाइल लोड करने का काम चलता रहा, तब तक अनाउंसमेंट व्यवस्था व ट्रेन डिसप्ले बोर्ड अव्यस्थित था। इस बीच माइक के माध्यम से ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी जाती रही। 24 घंटे बाद दोपहर दो बजे अनाउंसमेंट व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो सकी। उसके बाद प्लेटफार्म पर कम्प्यूटर के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की जानकारी दी गई।

हालांकि प्लेटफार्म नम्बर एक के वीआईपी द्वार पर लगी टच स्क्रीन शनिवार को चालू नहीं हुई। उसके खराब उपकरण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं, अत: झांसी से मंगवाए जा रहे हैं। उसके बाद ही टच स्क्रीन को सुधाया जा सकेगा।

पूछताछ कार्यालय में लगे एसी गर्मी के दिनों में पूछताछ कार्यालय का कम्प्यूटर सिस्टम फिर खराब नहीं हो, इसके लिए सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग ने एसी लगाने आग्रह वरिष्ठ अधिकारियों से किया है। बिजली गुल होने के बाद एसी कैसे काम करेगा, इसको लेकर थोड़ी समस्या आ रही है, क्योंकि बिजली जाने पर रेलवे अपनी ओएचई के माध्यम से स्टेशन पर इमरजेंसी बिजली उपलब्ध कराती है। ऐसी स्थिति में सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग को दूसरे विभाग से स्वीकृति लेना होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: