HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

नर्सिग होम के में बम रखा, 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी

लुधियानाशनिवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां कोचर मार्केट चौक स्थित काला नर्सिग होम के बाथरूम में बम रख दिया और फोन पर धमकी देकर दस लाख रुपए फिरौती की मांग की। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि उसकी मांग पूरी न हुई तो वह धमाका कर देगा। इसे मजाक समझने वाले अस्पताल संचालकों ने जब बाथरूम में वॉशबेसिन के नीचे बम देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को खाली प्लॉट में पाइप में रखकर उसमें रेत व मिट्टी भर दी है।

मोहाली से बुलाई गई बम डिस्पोजल टीम

यह बम है या नहीं, इसकी जांच के लिए मोहाली से बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया है। देर रात तक यह टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने फोन नंबर ट्रेस कर लिया है। यह फोन शेरपुर क्षेत्र का है। कॉल शनिवार रात करीब पौने आठ बजे नर्सिग होम के लैंडलाइन फोन पर अस्पताल के संचालक डॉ. सुखविंदर काला को आई। फोन करने वाले ने खुद को विजिलैंस अफसर बताया।

र्न्िसग होम के..

उसने धमकाया कि उनके अस्पताल में गैर कानूनी नशीली दवाएं पड़ी हैं। फोन करने वाले ने उनसे दस लाख रुपए की मांग की।

मोबाइल फोन पर की दोबारा कॉल

डॉ. काला के रुपए देने से इनकार करने पर फोन करने वाले ने उनका मोबाइल नंबर पूछा और फिर उस पर कॉल कर दस लाख रुपए चंडीगढ़ रोड पर मंगवाए। उसने धमकी दी कि वह अस्पताल के बाथरूम में बम लगा चुका है और रुपए न मिलने पर धमाका करा देगा। इसके बाद डा. काला ने अस्पताल के बाथरूम में जाकर देखा। वहां वॉशबेसिन के नीचे बमनुमा चीज देखकर उनके होश उड़ गए।

अस्पताल से निकाला बम

सूचना मिलने पर चौकी कोचर मार्केट इंचार्ज बलबीर सिंह व थाना माडल टाउन के एक अन्य मुलाजिम ने हिम्मत दिखाते हुए बम को अस्पताल से निकाला और बाहर खाली प्लाट में एक पाइप में डालकर ऊपर से मिट्टी व रेत डाल दी। सूचना मिलने पर एसएसपी आरके जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नंबर को ट्रेस करती हुई पुलिस की टीम शेरपुर व चंडीगढ़ रोड की तरफ निकलीं। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया।

बम डिस्पोजल टीम को बुलाया

एंटी सैबोटेज टीम के आशंका जाहिर करने पर बम को डिस्पोज करने के लिए टीम को बुलाया गया। लुधियाना में बम डिस्पोजल की टीम न होने के कारण जालंधर से संपर्क करना पड़ा। यहां पता चला कि टीम मोहाली में चल रहे ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में तैनात है। मोहाली गई टीम को लुधियाना बुला लिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: