HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

तलवाड़ा के पास जंगलों में आग

तलवाड़ा वन कर्णपुर तथा बजरबटू के जंगलों और शिवालिक की पहाड़ियों में ३६ घंटों से लगी आग शनिवार देर रात प्रचंड हो उठी। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव सांडपुर, नगर, भेड़ा, रामनंगल, धार व डोहर के रिहायशी क्षेत्रों पर खतरा बना हुआ है। उच्चीबसी बेस के जवान, होशियारपुर फायर ब्रिगेड और बीबीएमबी की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। जंगल में अलग-अलग प्वांइट पर खड़ी गाड़ियां ग्रामीणों को बचाने की कवायद में हैं।

आग के कारण भारी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि शुक्रवार रात तेज हवा के कारण आग का रुख जंगलों में स्थित कुटां मोहल्ला तथा बजरबटू क्षेत्र की ओर हो गया था। इस पर गांववासियों तथा कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। डिप्टी डीएफओ गुरशरण सिंह के अनुसार, अग्निकांड में २क् एकड़ क्षेत्र के अलावा बड़े पैमाने पर बांस के पेड़ों तथा ललटाना बूटी को नुकसान पहुंचा है। उधर, धार के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जुटे हैं।

तलवाड़ा के पास.. तलवाड़ा के गांव नंगल खनौड़ा, झरेड़ा, देहरियां तथा गणूआं के जंगलों में भी आग का प्रकोप जारी है। कीरतपुर साहिब. चंगर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से लगभग 30 एकड़ रकबा आग की चपेट में आ गया है। जिसके चलते जहां लाखों की वनस्पति जलकर राख हो गई है, वहीं दर्जनों जंगली जानवरों के भी मारे जाने का अंदेशा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह आग हिमाचल प्रदेश के जंगलों की तरफ से आई है। जिससे लगभग 30 एकड़ जंगली एरिया आग की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने तथा हवा चलने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

नंगल. नंगल व उसके आस-पास के एरिया में अभी तक लगी आग की इन घटनाओं में इस बार करीबी गांव ब्रrापुर, दुबकेड़ा, अजौली की पहाड़ियों में २क्क् से २५क् एकड़ जंगल जल कर राख हो गया। वहीं पर स्वामीपुर बाग में हजारों एकड़ जंगल जिसमें करोड़ों रुपए के खैर के पेड़ आग लगने से सूख गए। स्वामीपुर बाग के जंगल में आग हिमाचल के साथ लगते एरिया से लगी। यह पहाड़ी एरिया स्वामीपुर से शुरू होकर २क् किलोमीटर लंबा जंगल हिमाचल के पीर निगाह जाकर खत्म होता है। इस पहाड़ी पर पूरे का पूरा जंगल आग लगने से तबाह हो गया।

डीएफओ अमित मिश्रा का कहना है कि इस क्षेत्र में अभी तक करीब २५क् एकड़ जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आग नूरपुर एरिया के जंगलों में अभी भी जारी है। नूरपुर एरिया में आग साथ लगते गढ़शंकर एरिया की तरफ से आई है। उन्हांेने कहा कि बैराज से कानपुर खुही व खड्ड बठलौर के जंगलों में भी भारी तबाही हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: