HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

बेटी ने सुपारी देकर कराया मां का कत्ल

मलोट. शनिवार सुबह यहां अपने घर में सो रही एक महिला की हमलावरों ने मुंह व गले पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मामले में कड़ाई से पूछताछ में महिला की बेटी ने हत्या के लिए सुपारी देने का जुर्म कुबूल किया है। बेटी ने खुलासा किया कि उसकी मां पुरखों की करोड़ों की जमीन बेचकर अपने आशिक के साथ भागना चाहती थी।

पुलिस ने महिला की बेटी और उसके मुंहबोले मामा के अलावा सुपारी लेने वाले दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए लड़की व मामा को गिरफ्तार कर लिया है। महिंदर कौर (४५) अपनी बेटियों पिरपाल (21), पुनदीप (१२) और बेटे बलजिंद्र के साथ पति की मौत के बाद वार्ड नंबर २१ में रह रही थी।

बताया जाता है कि महिंदर कौर के किसी के साथ अवैध संबंध थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पिरपाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने भाई और बहनों की जिंदगी सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उसने बताया कि उसकी मां बच्चों की बिना परवाह किए अपने पुरखों की करोड़ों की जमीन बहुत ही कम दाम में बेचकर अपने आशिक के साथ भागना चाहती थी। इसकी खबर लगते ही उसने मुंह बोले मामा और आशिक प्रेमजीत सिंह (26) निवासी गांव सिंघेवाला के साथ सलाह कर मां को जान से मारने के लिए दो व्यक्तियों काकू पुत्र बाबू राम और जगदीप सिंह निवासी गांव सिंघेवाला को एक लाख रुपए सुपारी दी।

बेटे ने देखा सबसे पहले

शनिवार सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर सो रही महिन्द्र को तेजधार हथियार से मुंह और गले पर वार कर मार डाला। बेटा बलजिंदर जब मां को उठाने गया तो देखा कि मां का चेहरा दो भागों में बंटा हुआ है। उसने इसकी सूचना पड़ोस के लोगों को दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों पिरपाल, मामा और प्रेमजीत, सुपारी लेने वाले काकू और जगदीप के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: