HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सेना भर्ती में दौड़े 1200 अभ्यर्थी

बीकानेर. सेना भर्ती रैली में शनिवार को बीकानेर के 1200 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए चार मई को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में होगी।

सैनिक बनने के लिए जिले के अभ्यर्थियों ने उत्साह दिखाते हुए सुबह छह बजे तथा शाम को 5.30 बजे दौड़ में भाग लिया। इस दौरान करीब 1200 अभ्यर्थी दौड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए सैन्य अधिकारियों ने दौड़ का समय सुबह और शाम का ही रखा है। दिन के समय दौड़ में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों की जांच आदि का काम किया गया। सैनिक भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल अरुल डेनिस ने बताया कि श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों का सबसे पहले पंजीयन करते हुए उन्हें प्रवेश पास जारी किए गए। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। भर्ती रैली में पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों के युवक गर्मी को देखते हुए पूरे दिन महारानी स्कूल में ही रहे। गर्मी को देखते हुए छाया पानी व भोजन का इंतजाम स्कूल में ही किया गया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर बेरीकेटिंग की गई है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश महारानी स्कूल से दिया गया। बीकानेर से अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण सैनिकों को भी अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। शनिवार को सैनिक सामान्य पद और सैनिक क्लर्क व एसकेटी पदों के लिए दौड़ हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: