HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बीकानेर का पारा 44 पार

बीकानेर. प्रचंड गर्मी से झुलसता शहर अब लू की चपेट में आ गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। गर्मी के कारण अब लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में सुकून। हर किसी को अब शीतलता की चाह है।

शनिवार को लू के थपेड़ों के कारण पंखे और कूलरों ने भी जवाब दे दिया है। ऐसे में शहरवासी जरूरी काम के लिए सुबह और शाम के समय ही घर से बाहर निकलते हैं। शनिवार को सुबह 11 से सायं पांच बजे तक शहर के प्रमुख मार्गो पर कफ्यरू-सा माहौल रहा। कोई भी घर से बाहर पैर रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था और जो भी बाहर निकला गर्मी से बचने के उपायों के साथ निकला।

हर वाहन चालक नकाबपोश नजर आ रहा है। नकाबपोशों के बढ़ने के कारण शहर में गोगल्स, स्कॉर्फ और कैप की डिमांड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो शहर अब पूरी तरह से लू की गिरफ्त में है। दिन में चलने वाली दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चार किलोमीटर की औसत रफ्तार से चली।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: