कोटा. केन्द्र सरकार ने ऑटो एलपीजी गैस के दाम 88 पैसे घटा दिए हैं। अब यह गैस 33.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यह दर पिछले तीन माह से लगातार घट रही है। ऑटो एलपीजी फिलिंग स्टेशन के प्रभारी अनिल पारीक ने बताया कि पहले गैस की कीमत 34.70 रुपए प्रति लीटर थी, इसमें अस्सी रुपए प्रति लीटर की कमी करके इसका मूल्य अब 33.82 रुपए प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
* दामों में भारी अंतर:
शहर में तीन प्रकार की गैस की आपूर्ति की जा रही है। इनके दामों में भी काफी अंतर है। एलपीजी घरेलू गैस की कीमत 12.13 रुपए प्रति लीटर दी जा रही है जबकि, वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति 23.24 रुपए प्रति लीटर में की जा रही है। ऑटो एलपीजी गैस की कीमत 33.82 रुपए प्रति लीटर निर्धारित की गई है।
* ऑटोएलपीजी की ओर रुझान नहीं:
उपभोक्ताओं का फिलिंग स्टेशन पर ऑटो एलपीजी गैस भराने के प्रति रुझान नहीं है। इसकी पुष्टि आईओसी के एरिया मैनेजर वी.के.जैन ने भी की है। उन्होंने कहा कि कीमत कम होने के लालच में वाहन चालक घरेलू गैस का उपयोग करते हैं लेकिन, यह अशुद्ध गैस होती है। इससे वाहन के इंजन को नुकसान पहुंचता है। ऑटो एलपीजी शुद्ध गैस होती है। इससे इंजन ठीक रहता है। उन्होंने निजी क्षेत्र में गैस को वाहन में भरने की प्रक्रिया को खतरनाक करार दिया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो चुका है।
इस प्रकार का हादसा अभी पाकिस्तान में हुआ है। इस प्रकार अनधिकृत तरीके से गैस को वाहनों में भरने वालों की जानकारी नागरिकों को विभाग या पुलिस को देनी चाहिए।