HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

22 फीसदी जमीन पर होगा ग्रीन बेल्ट

भोपाल.बहुप्रतीक्षित ‘भोपाल मास्टर प्लान-2021’ के प्रारूप का प्रकाशन जल्द ही होने जा रहा है। प्लान में जहां नगर निगम सीमा के अतिरिक्त 124 नए गांव शामिल किए गए है, वहीं भविष्य के हिसाब से कुछ अच्छे परिवर्तन और सुधार किए गए हैं। विशेष बात यह है कि महानगर होते शहर की फिजा को खुशनुमा बनाए रखने के लिए ग्रीन बेल्ट का विस्तार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार 9 जून 1995 को लागू तथा वर्तमान में प्रभावी मास्टर प्लान में जो ग्रीन बेल्ट 16.71 प्रतिशत था, उसे नए प्लान (प्रारूप) में बढ़ाकर करीब 22 प्रतिशत करने के प्रावधान किए गए हैं।

इसके साथ ही शहर की भविष्य की तस्वीर को भी स्पष्ट करने के प्रयास किए गए हैं। नए प्लान में नगर निगम सीमा के करीब वर्तमान में मौजूद 60 गांवों के साथ ही 124 नए गांवों को भी शामिल किया गया है। इन नए गांवों में योजना क्षेत्र विस्तार के तहत 45 नए ग्राम शरीक किए गए हैं। जिनमें कोलार नगरपालिका के 20 गांव हैं। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने 1995 के प्लान में छेड़छाड़ की बजाए पुरानी गलतियों को सुधारने का प्रयास किया गया है। विभाग के संयुक्त संचालक बीएन त्रिपाठी के मुताबिक विभाग द्वारा नए प्लान का प्रारूप संचालनालय भेजा जा चुका है। वहां पर परीक्षण के बाद इसका प्रकाशन होगा। श्री त्रिपाठी के अनुसार नए प्लान को महानगर की तर्ज पर बनाया गया है।

महानगर को मिलने वाली सौगात

>> भोपाल को महानगर बनाने क लिए कुछ नए प्रावधान

>> सूचना प्रौद्योगिको को बढ़ावा देने के लिए एक आईटी पार्क के विस्तार का प्रावधान

>> शहर के समीप विभिन्न दिशाओं में ढाई-ढाई सौ एकड़ की दो स्पोट्र्स सिटी का निर्माण

>> ईको टूरिजम केंद्र का प्रावधान

>> कुल पांच बड़े बस स्टैंड बनेंगे जिनमें से कुछ बस टर्मिनल कुछ पिकअप सेंटर होंगे।

>> सार्वजनिक और अर्धसार्वजनिक क्षेत्रों के विस्तार का भी प्रावधान किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: