HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गेहूं की एक बाली में 190 दाने

कैथलआमतौर पर गेहूं की एक बाली में 40 से 50 दाने ही आ पाते हैं, लेकिन हरियाणा में सौंगल गांव के एक किसान ने अपने खेत में गेहूं की एक ऐसी किस्म पैदा की है, जिसकी एक बाली में 190 दाने हैं। गेहूं के दानों का आकार भी सामान्य से तीन गुना बड़ा है। गेहूं की इस नई किस्म से कृषि वैज्ञानिक भी चमत्कृत हैं और उन्होंने इसके नमूनों को डीएनए टेस्ट के लिए दिल्ली की एक प्रयोगशाला में भिजवाया है।

रामनिवास नामक किसान ने बताया कि उसने अपने खेत में जो बीज बोए, वह झज्जर जिले के एक गांव से खरीदे थे। ये बीज मूलत: कनाडा से मंगवाए गए थे। उसने एक एकड़ खेत में फसल प्राप्त करने के लिए केवल 17 किग्रा बीज का ही इस्तेमाल किया। इस गेहूं के बारे में कृषि वैज्ञानिक अभी तक कुछ नहीं बता पाए हैं। कृषि विभाग के वैज्ञानिकों को आशंका है कि गेहूं की इस किस्म को भारत में खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उनका कहना है कि यह गेहूं हमारी जलवायु से मेल नहीं खाता है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. डीएस मलिक के मुताबिक डीएनए जांच रिपोर्ट 15 दिनों में आने की उम्मीद है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: