जोधपुर. नगर निगम ने शनिवार को नीलामी के दूसरे दिन 36 यूनिपोल साइट नीलाम कर 23 लाख रुपए का राजस्व कमाया है। निगम ने शुक्रवार को 44 साइट निलाम कर 20 लाख रुपए का राजस्व हासिल किया था।
नीलामी के दूसरे दिन मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष अनिल टाटिया, समिति सदस्य व आयुक्त राधेश्याम गुप्ता की उपस्थिति में नीलामी में हिस्सा लेने आए कंपनियों ने रात्रि आठ बजे तक कुल 36 यूनिपोल साइट की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली। सोमवार को भी नीलामी कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया है।