HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

दो हमलावर गिरफ्तार

जोधपुर. महामंदिर पुलिस ने पावटा बी रोड पर शुक्रवार रात को एक युवक पर हुए जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है।

महामंदिर थाना के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पावटा सी रोड पर रहने वाला मनमोहनसिंह राजपूत शुक्रवार की रात पावटा से पैदल जा रहा था। जूस की दुकान के आगे अचानक एक बोलेरो जीप आई तथा उसमें सवार चार-पांच युवक तलवारें, डंडे व हाकी स्टिक लेकर नीचे उतरे। उन्होंने मनमोहनसिंह को घेर लिया तथा सरे राह हमला कर दिया। तलवार का एक वार मनमोहन के सिर में लगा तो वह नीचे गिर पड़ा, फिर भी हमलावर उसे डंडों से पीटते रहे। यह देख कर उधर से निकलने वाले लोग उसे बचाने के लिए रुके तो हमलावर बोलेरो में बैठ कर फरार हो गए।

पुलिस ने हमलावरों की घटना के कुछ देर बाद ही पहचान कर ली थी। इसी दिशा में शनिवार को ओसियां निवासी रामेश्वर उर्फ पप्पू पुत्र मांगीलाल सेवग तथा विक्रम पुत्र भोमाराम सेवग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मनमोहन का ननिहाल भी ओसियां में है इसलिए वह अक्सर वहां जाता था मगर मनमोहन से किस बात को लेकर रंजिश थी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। मनमोहन का उपचार चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: