HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

अधिकांश जिला खेल संघ पंजीकृत नहीं

जोधपुर. जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए जिम्मेदार खेल संघ राज्य की नई खेल नीति के अनुसार रजिस्ट्रार सहकारी समितियों से पंजीकृत ही नहीं है। इसका खामियाजा उनसे जुड़े खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। इन खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वंचित रहना पड़ रहा है। जिला खेल परिषद से संबद्ध 25 से अधिक खेल संघों में से मात्र 11 ने अब तक पंजीकरण कराया है, जबकि अन्य खेल संघों के न तो नए नियमों के अनुसार चुनाव हुए हैं व ना ही पंजीकरण। जबकि नियमानुसार रजिस्ट्रार सहकारी समितियां में पंजीकृत खेल संघ ही जिला खेल परिषद से संबद्धता हासिल कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने वाले खेल संघ को जिला खेल परिषद भंग कर सकती है।

राज्य के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में बरकतुल्ला खां स्टेडियम व उम्मेद राजकीय स्टेडियम जैसे खेल मैदान की मौजूदगी के बावजूद अनेक खेल संघों की निष्क्रियता व आपसी खींच-तान का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। शिवदत्त बोड़ा जबरू तथा देवेन्द्र आजाद जैसे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले फुटबॉल खेल के दो संघ बने हुए हैं। इन दोनों संघ के बीच में अदालत में विवाद के चलते जिला प्रतियोगिताएं भी आयोजित नहीं हो सकी हैं।

पोलो, स्क्वैश तथा साइकिल पोलो पंजीकरण दायरे से बाहर
जोधपुर के शाही खेल पोलो, जिसने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए की डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स काउंसिल से संबद्धता नहीं है। साथ ही तीन अंतरराष्ट्रीय तथा चार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले स्क्वैश संघ की भी संबद्धता स्पोट्र्स काउंसिल से नहीं है। इसी तरह साइकिल पोलो, सेपक तकरा तथा ताइक्वांडो जैसे खेल संघ भी यदा कदा गतिविधियां जारी रखते हुए स्टेट व नेशनल लेवल पर टीमें लेजाते हैं लेकिन इन संघों ने भी डिस्ट्रिक्ट स्पोटृर्स काउंसिल से संबद्ध नहीं है।

* जिले में सक्रिय खेल संघों को राज्य के नए नियमों के तहत चुनाव करवाने व रजिस्ट्रार सहकारी समितियां से पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके अभाव में उनके खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने से वंचित रखा जा सकता है। काउंसिल ने सभी अपंजीकृत एसोसिएशनों को नोटिस भेज कर चुनाव व पंजीकरण कराने को कहा है। नोटिस की अवहेलना करने वाली एसोसिएशन को भंग करने की चेतावनी दी गई है।
—आनंद सांखला, खेल अधिकारी, जिला खेल परिषद

पंजीकृत खेल संघ:
जिला खेल परिषद से संबद्ध तथा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां से पंजीकृत खेल संघ
1. जिला टेनिस एसोसिएशन
2. जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन
3. जिला बैडमिंटन एसोसिएशन
4. जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन
5. जिला जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन
6. जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन
7. जिला हैंडबॉल एसोसिएशन
8. जिला शतरंज एसोसिएशन
9. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन
10.जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन
11.जिला हॉकी एसोसिएशन
जिला क्रिकेट संघ रजिस्ट्रार सहकारी समितियों से पंजीकृत है, लेकिन पिछले कुछ वर्र्षो से डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स काउंसिल से संबद्ध नहीं है।

अपंजीकृत खेल संघ:
डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स काउंसिल से संबद्ध तथा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां से अपंजीकृत
1. जिला मुक्केबाजी संघ
2. जिला साइकिलिंग संघ
3. जिला तैराकी संघ
4. जिला वेट लिफ्टिंग संघ
5. जिला वॉलीबॉल संघ
6. जिला बॉल बैडमिंटन संघ
7. जिला फुटबॉल संघ
8. जिला कबड्डी संघ
9. जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ
10.जिला तीरंदाजी संघ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: