HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

जस्टिस भगवती प्रसाद की डिग्री पर फिर रोक

जोधपुर. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल ने राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस रहे और गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस भगवती प्रसाद की डिग्री फिर रोक ली है।

एकेडमिक काउंसिल ने फैसला किया है कि जब तक शोधार्थी यूनिवर्सिटी की ओर से भेजे पत्रों का जवाब नहीं देते, उनकी डिग्री नहीं दी जाएगी। जस्टिस के पीएचडी गाइड प्रो. एमके व्यास ने यूनिवर्सिटी को भेजे पत्र में लिखा कि शोधार्थी को डिग्री नहीं चाहिए। इस संबंध में उनसे किसी प्रकार का पत्र व्यवहार नहीं किया जाए। यूनिवर्सिटी ने पत्र को निराधार मानते हुए शोधार्थी से प्रो. व्यास के पत्र के बारे में टिप्पणी मांगी थी। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इस पर एकेडमिक काउंसिल ने निर्णय लिया कि जब तक शोधार्थी पत्रों का जवाब नहीं देते, उन्हें डिग्री देने के संबंध में कोई विचार नहीं किया जाएगा।

क्या था मामला
जस्टिस भगवती प्रसाद ने शोध कार्य विधि संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एमके व्यास के निर्देशन में किया था। डिग्री का अनुमोदन 19 जनवरी 2007 की बैठक में होना था। बैठक में काउंसिल के सदस्य ओपी सिंहल ने एतराज जताते हुए कहा कि जेएनवीयू रेजिडेंसियल यूनिवर्सिटी है। इसीलिए पीएचडी करने वाले विद्यार्थी को यूनिवर्सिटी के नियमित विद्यार्थी की तरह हाजिर होना चाहिए। उन्होंने यह एतराज जताया कि शोधार्थी ने की रिसर्च बोर्ड के अनुमोदन के बिना ही मीडिया को साक्षात्कार दे दिया।

नियमों के अनुसार बोर्ड के अनुमोदन के बिना शोधार्थी मीडिया को साक्षात्कार नहीं दे सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: