नई दिल्ली. राजस्थान के जैसलमेर में वायु सेना का एक अत्याधुनिक अस्पताल खुलेगा। जैसलमेर क्षेत्र में वायु सेना के कई बड़े युद्धक प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें कई गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे पहले प्रदेश में 10 सैनिक अस्पताल हैं।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सैनिक अस्पताल खोलने की मंजूरी हाल ही दी गई है। ये अस्पताल शांति और युद्ध के दौरान जरूरतों को देखते हुए खोले जाते हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस साल दो सैनिक अस्पताल खोलने का फैसला लिया है, जिनमें से एक नौ सेना के लिए है। यह अस्पताल एझिमाला केरल में खुलेगा, जबकि वायुसेना के लिए जैसलमेर को रेखांकित किया गया है। देश में कुल 109 सैनिक अस्पताल काम कर रहे हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में 11 हैं।