HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

सड़क हादसे में 16 बारातियों की मौत

मुंबई. मुंबई पुणे हाइवे पर पनवेल के पास एक जीप और टैंकर के बीच हुई टक्कर में उसमें सवार 16 बारातियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीप पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले से बारातियों को लेकर आ रही थी कि उसी दौरान वह पनवेल के समीप एक टैंकर से जा टकराई। जीप बारातियों को लेकर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी इलाके की ओर जा रही थी। मारे गए लोगों में दो पुरुष, दस महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: