HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

गोल्फ खेलना पसंद नहीं

नई दिल्ली. चित्रांगदा सिंह सन 2003 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में अपने जबरदस्त अभिनय से आलोचकों की प्रशंसा बटोरने वाली गोल्फ खिलाड़ी की पत्नी और बहन अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को इस खेल में दिलचस्पी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री चित्रांगदा श्रेष्ठ भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा की पत्नी और गोल्फर दिग्विजय सिंह की बहन हैं। इसके बावजूद गोल्फ खेलने का विचार उनके मन में नहीं आता।

चित्रांगदा ने बताया कि मैं गोल्फ खिलाड़ी नहीं हूं। मैंने कई गोल्फ खेल होते देखे हैं। इतना कह सकती हूं कि मैं इसकी एक अच्छी दर्शक हूं।

जुलाई में रिलीज होने को तैयार ओनिर की फिल्म ‘सॉरी भाई’ के जरिए वह अपने फिल्मी करियर की दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: